फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सीएम नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम के विरोध का ऐलान, न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

जींद। हिसार के डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को आंदोलनकारियों ने दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे स्थित खटकड़ टोल प्लाजा पर तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। खाप प्रतिनिधियों ने 15 अगस्त को हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ध्वजारोहण कार्यक्रम का विरोध करने का ऐलान भी किया है। महापंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रदेशभर के टोल प्लाजा और प्रमुख मार्गों पर विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था। इसी के तहत खटकड़ टोल पर भी आंदोलन किया गया। खाप प्रतिनिधि कैप्टन रणधीर चहल, कैप्टन भूपेंद्र सिंह, कुलबीर मलिक और लीलाराम ने कहा कि जीवन कुंडू की हत्या को 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गौरतलब है कि हिसार के सूर्यनगर क्षेत्र में चार अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से ही परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसके चलते जीवन का शव अभी तक नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें