फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में राजकीय महिला महाविद्यालय में वसंत उत्सव की तैयारी शुरू

नवीन दलाल Updated Tue, 10 Feb 2026 03:40 PM IST

राजकीय महिला महाविद्यालय में 11 व 12 फरवरी वसंत उत्सव आयोजित होगा। लोक नृत्य एवं समूह नृत्य की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। कॉलेज की छात्राएं खाली पीरियड और अभ्यास समय में सभागार व खुले प्रांगण में नृत्य रिहर्सल करती नजर आ रही हैं। वसंत उत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें फोक डांस सोलो व ग्रुप प्रमुख आकर्षण रहेगा। नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी में छात्राएं हरियाणवी लोक संस्कृति, ताल और भाव-भंगिमाओं पर विशेष ध्यान दे रही हैं। विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे, जिससे छात्राओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्राओं का कहना है कि वसंत उत्सव उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करता है। महाविद्यालय परिसर में इन दिनों संगीत, ताल और रंगों की खुशबू के साथ वसंत उत्सव की रौनक साफ झलक रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें