फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: चौकी इंचार्ज ने दिखाई ईमानदारी, महिला का गुम हुआ गहना लौटाया वापस

शाहिल शर्मा Updated Mon, 01 Dec 2025 02:35 PM IST

बस अड्डा चौकी जींद में तैनात इंचार्ज उप-निरीक्षक सत्यवान ने ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय दिया है। 28 नवंबर को चौकी इंचार्ज सत्यवान बस अड्डा जींद में नियमित गस्त पर थे। उसी दौरान उन्हें सड़क किनारे महिला की एक सोने की बाली पड़ी हुई मिली। उप-निरीक्षक सत्यवान ने तुरंत बस स्टैंड परिसर में लाउड स्पीकर के माध्यम से घोषणा करवाई। घोषणा सुनकर संबंधित महिला मौके पर पहुंची और आवश्यक सत्यापन के बाद सोने की बाली को सही सलामत लौटा दिया गया। महिला ने पुलिस की इस पारदर्शिता और संवेदनशीलता के लिए जींद पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें