फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

जिले के बेलरखा गांव निवासी बदमाश अनूप क्षेत्र में दहशत फैलाकर गिरोह बनाना चाहता था, जिससे कि वह रंगदारी लेकर पैसे कमा सके। मगर पुलिस ने मंगलवार रात को दातासिंह वाला बॉर्डर के पास एनकांउटर में उसको काबू कर लिया। पुलिस ने उसके साथ कैथल जिला के गांव सिरटा निवासी गौरव उर्फ बच्ची को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी को बाइक पर लाया था। एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि बदमाश अनूप दहशत फैलाकर पैसा कमाने और अपना गिरोह बनाने का प्रयास कर रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और स्नैचिंग जैसे पांच मामले पहले से दर्ज है। अब उसके खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में एक और व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है जो अभी जेल में बंद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें