फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नागरिक अस्पताल में मनाया गया नर्सिंग दिवस

शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 03:49 PM IST

नागरिक अस्पताल में मंगलवार को डॉ. मंजू सिंगला की अध्यक्षता में विश्व नर्सिंग दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने शिरकत की। इसमें अस्पताल की सभी स्टॉफ नर्स शामिल हुई। डाॅ. भोला ने कहा कि विश्व नर्सिंग दिवस मनाने की शुरुआत 12 मई 1974 को हुई थी। 12 मई के दिन प्रख्यात नर्स फलोरेंस नाइटिंगल का जन्म हुआ था। उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि देते हुए इस दिन को विश्व नर्सिग दिवस मनाने को चुना गया था। उन्होंने सभी नर्सिग स्टाफ को विश्व नर्सिग दिवस की बधाई देते हुए समाज के प्रति सजग रहकर ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि हमारी सेहत को सुनिश्चित करने में जितना योगदान डॉक्टर का होता है उतना ही नर्सेस का भी है। नर्सिंग प्रोफेशन को सम्मान देने के लिए और नर्सों के काम की सराहना करते हुए हर साल 12 मई के दिन दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। एक नर्स मरीजों की देखरेख ही नहीं करती बल्कि डॉक्टर और मरीजों के बीच की एक मजबूत कड़ी का भी काम करती है। अस्पतालों में डॉक्टर मरीजों की दवाइयों और खानपान का ध्यान रखने के लिए नर्स को कहते हैं और वह इस काम को आत्मीयता के साथ करती हैं। साथ ही मरीजों की भावनाओं का भी ध्यान रखती हैं। नर्सों के इसी योगदान की सराहना करना इस दिन का मकसद है। यह भी कोशिश की जाती है कि नई पीढ़ी को भी इस प्रोफेशन के बारे में बताया जा सके और इससे जागरूक किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें