फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में डूमरखां कलां के पास बड़ा हादसा टला, प्राइवेट बस के नीचे घुसी बाइक-दंपती बाल-बाल बचे

दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर डूमरखां कलां गांव के निकट बने कट पर रविवार करीब 12.30 बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां एक प्राइवेट बस की अचानक मुड़ने से उसके आगे चल रही बाइक सीधे बस के नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि बाइक सवार दंपती समय रहते दूसरी ओर गिर गए, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, उझाना गांव निवासी संदीप अपनी पत्नी के साथ उचाना में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वे बिजली बोर्ड के पास बने कट के निकट पहुंचे, तभी आगे चल रही प्राइवेट बस बिना संकेत के अचानक कट की ओर मुड़ गई। बस के अचानक मोड़ लेने से संदीप की बाइक अनियंत्रित होकर बस के नीचे जा घुसी। हादसा देखने पर राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उनका हालचाल पूछा। संदीप और उनकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। काफी मशक्कत के बाद बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला गया, जो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। संदीप ने बताया कि नहर पार करने के बाद से ही बस चालक गलत लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस पर उन्होंने अपनी बाइक की गति धीमी कर ली थी, लेकिन जैसे ही बस चालक ने दाईं ओर करने के बाद अचानक कट से बस मोड़ दी, बाइक सीधे बस के नीचे चली गई। संदीप का आरोप है कि हादसा पूरी तरह बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें