फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: परमात्मा के अलावा कुछ भी स्थायी नहीं : बीके रूहानी

ब्रह्माकुमारीज सेंटर के सद्भावना भवन में नए साल के उपलक्ष्य में वीरवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जींद सर्कल इंचार्ज बीके विजय ने शिरकत की। उन्होंने बताया कि परमात्मा शिव की याद के द्वारा हमें अपने पुराने संस्कारों को विदाई देकर नववर्ष में शिव पिता द्वारा दी गई शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंची बीके ममता, बीके आरजू और बीके रूहानी ने भी अपने विचार रखे। बीके रूहानी ने गीत के माध्यम से यह संदेश दिया कि इस जगत में परमात्मा के अलावा कुछ भी स्थायी नहीं है, इसलिए हमें ईश्वर से अपने संबंध को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए। अंत में श्रद्धालुओं ने नववर्ष को आत्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच एवं नए संकल्पों के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके सुमन, बाला, मीना, नीलम, बीके गौरव भाई, बजरंग, विपिन और अधिवक्ता मुकेश मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें