नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को कच्चे सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर नगर परिषद कार्यालय में दो दिवसीय हड़ताल शुरू की। सफाई कर्मियों ने नप कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता उपप्रधान सोहन लाल ने की। इस दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। वहीं एक्सग्रेसिया स्कीम पूर्ण रूप से बहाल हो। इस अवसर पर जितेंद्र, सुमित, मुकेश, रामकुमार, कपिल, सोनू व सुनील भी मौजूद रहे।