दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम नरवाना में मंगलवार को अधीक्षक अभियंता सर्कल जींद की अध्यक्षता में बिजली अदालत का आयोजन किया गया। इसमें इंजीनियर मदन लाल सुखीजा अधीक्षक अभियन्ता ने लोगों की बिजली बिलों व मीटर सम्बंधित शिकायतों को सुना। सुखीजा ने बताया कि बिजली अदालत में बिजली से सम्बन्धित 14 लोगों ने अपनी समस्या दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि विभाग बिजली उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली विभाग द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंम्भ किया गया है, ताकि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझाया जा सके। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की अदालत में लोगों कि समस्या का समाधान किया जाता है। इस बिजली अदालत में मुख्यत गलत बिलिंग, वोल्टेज सम्बंधित, बिजली आपूर्ति में बाधांए, खराब मीटर को बदलने में देरी इत्यादि शामिल है। बिजली अदालत में बिजली के अनाधिकृत उपयोग के मामले में दण्ड तथा जुर्माना और दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाती ।