हरियाणा सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में लागू की जा रही JE-O फेसिंग बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली के खिलाफ अब प्रदेश के डेंटल सर्जन भी खुलकर सामने आ गए हैं। हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने इस प्रणाली को अव्यवहारिक बताते हुए आज से प्रदेशभर में काले बैज पहनकर शांतिपूर्ण विरोध शुरू कर दिया है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कपिल शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि "हमारा विरोध किसी व्यवस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि उस सोच के खिलाफ है जो चिकित्सकीय सेवाओं की प्रकृति को नजरअंदाज करती है।" उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों में डॉक्टर दिन-रात सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में JE-O फेसिंग जैसी प्रणाली थोपना न केवल डॉक्टरों की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह लगाता है, बल्कि कार्यक्षमता को भी प्रभावित करता है।