अर्जुन स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि योग शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा योग शारीरिक और मानसिक शांति को बढ़ाता है। ऐसे में हर किसी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। सरकार ने योग को खेल के रूप में पहचान दी है, जिससे खिलाड़ियों का योग के प्रति रुझान बढ़ा है। ऐसे में खिलाड़ियों को करियर बनाने में योग के रूप में बेहतर विकल्प मिला है।