फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राज्यपाल असीम कुमार घोष के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने राज्यपाल असीम कुमार घोष के 82वें जन्म दिवस पर मेरा संकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिला रेडक्राॅस सचिव रामजी लाल ने बताया कि रक्तदान शिविर का शुभारंभ मेरा संकल्प फाउंडेशन के प्रधान अजमेर लोहान द्वारा किया गया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मेरा संकल्प फाउंडेशन के सचिव गोविंद, त्रिलोक सिंह, दुर्गेश, दीपक तथा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी से दिनेश कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी सरोज उपस्थिति रही। इस रक्तदान शिविर में 82 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अजमेर लोहान ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे मुसीबत के समय एवं किसी हादसे के कारण यदि किसी व्यक्ति को रक्त की कमी हो जाती है, तो समय पर रक्त उपलब्ध कराकर जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें