फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नारी शक्ति वंदन बिल पर सियासत तेज, विपक्ष ने महिलाओं की उम्मीदों को किया निराश : बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नेहा धवन

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य नेहा धवन नेहा धवन ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देशहित और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष का रवैया हमेशा नकारात्मक रहा है और इस बार भी महिलाओं के अधिकारों से जुड़े अहम विधेयक को राजनीति की भेंट चढ़ा दिया गया। यह बात उन्होंने वीरवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब यह बिल पारित नहीं हो पाया, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया था कि इसे दोबारा लाया जाएगा और वर्ष 2029 के आम चुनाव से पहले महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की लगभग आधी आबादी, करीब 70 करोड़ महिलाओं को इस बिल से बड़ी उम्मीदें थीं। नेहा धवन ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी, सपा और उनके सहयोगी दलों ने मिलकर इस विधेयक को पास नहीं होने दिया। इतना ही नहीं, बिल गिरने के बाद विपक्ष ने इसका मजाक उड़ाकर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो सकता था, लेकिन विपक्ष की राजनीति के चलते यह अवसर हाथ से निकल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें