फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के गांव बेलरखा में सामूहिक रूप से सुना गया ‘मन की बात’ का 130वां एपिसोड

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बेलरखा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को ग्रामीणों के साथ सामूहिक रूप से सुना। प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का यह 130वां एपिसोड था। कार्यक्रम का आयोजन गांव के बूथ नंबर 82 पर प्रदीप शर्मा के निवास स्थान पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं ने पूरे मनोयोग से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना और कार्यक्रम के प्रति विशेष रुचि दिखाई। ग्रामीणों ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रह गया है, बल्कि यह देश को जोड़ने वाला एक प्रभावी संवाद माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विचारों के माध्यम से आम नागरिकों से सीधे संवाद करते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्वों और सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित करते हैं। बेदी ने कहा कि ‘मन की बात’ के जरिए प्रधानमंत्री देशभर में हो रहे नवाचार, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और आम नागरिकों की उपलब्धियों को सामने लाते हैं, जिससे हर भारतीय को गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें