फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवक की मौत, पुलिस ने परिजनों के बयान पर की इत्फाकिया कार्रवाई

बेरी। शहर चौकी के तहत आने वाले पाना छाज्याण में बेरी पाना बैठान निवासी 35 वर्षीय अरुण का शव प्लॉट में मिला है। प्लॉट में शव की सूचना आसपास के लोगों ने शहर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी प्रभारी सागर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। परिजनों के अनुसार अरुण सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था और उसका शव पाना छाज्याण में खाली प्लॉट में मिला हैं। मृतक अरुण अविवाहित था। युवक की मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई का पता लग पाएगा। बेरी शहर चौकी प्रभारी सागर ने बताया कि पाना छाज्याण में कुलदेव मंदिर के पास खाली प्लॉट में एक युवक के शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। परिजनों ने बताया है कि अरुण शराब का सेवन भी करता था और शुक्रवार को सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की गई हैं। झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें