फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: छोटूराम नगर चाकूबाजी मामला, घायल युवक की मौत; हत्या का केस दर्ज

छोटूराम नगर में चाकू से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने मंगलवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में अब हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय जितेंद्र के रूप में हुई है, जो बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला था और बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में किराये पर रहकर वेल्डिंग का काम करता था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जानकारी के अनुसार, रविवार 12 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे जितेंद्र सब्जी लेकर अपने कमरे पर पहुंचा था। वहां पहले से मौजूद सुमित नामक युवक से उसका विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि सुमित ने जितेंद्र पर चाकू से छाती और कमर के पास कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया गया। बाद में परिजन उसे बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें