फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: रोहद बाईपास पर कार की टक्कर से श्रमिक की मौत, परजिनों ने चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

बहादुरगढ़ के गांव रोहद बाईपास के पास सड़क पार कर रहे करीब 55 वर्षीय श्रमिक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिले के लछमिनिया वार्ड नंबर-1 निवासी योगी पासवान के रूप में हुई है। वह गांव रोहद में किराये के कमरे में रहकर मजदूरी करता था। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। आसौदा थाना पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के बेटे चंदन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 6 अगस्त को अपने पिता से मिलने रोहद आया था और उनके साथ रह रहा था। 8 अगस्त को वह अपने पिता योगी पासवान के साथ सांपला की ओर से गांव रोहद आ रहा था। रोहद बाईपास पर उसके पिता पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान रोहतक की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी। चंदन के अनुसार कार का नंबर डीएल- 4सीबीडी- 1525 था। हादसे में योगी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदन उन्हें उपचार के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। चंदन ने कार चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मृतक चार बेटों का पिता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें