बेरी-झज्जर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद महिला को बेरी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान गांव सिवाना निवासी कमलेश के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सिवाना निवासी महिला कमलेश झज्जर के बिग जेड में नौकरी करती थी ओर रविवार को बेरी के भागलपुरी चौक से उसने बाइक सवार से झज्जर के लिए लिफट ली थी। जब वह बाइक पर बैठकर बेरी लघुसचिवालय से निकली तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की तरफ से लिखित में शिकायत देने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी।