शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। शहर में बारिश के चलते कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। शहर के बर्फखाना रोड, बीकानेर चौक, मेडिकल रोड, पुराना तहसील रोड पर पानी जमा हो गया। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।