गुभाना गांव में लगाए गए हॉट मिक्स प्लांट से ग्रामीणों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। पूरा दिन नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले हॉट मिक्स प्लांट से ग्रामीणों का जीना बेहाल है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी प्रदूषण बोर्ड और संबंधित अधिकारियों की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।