फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

चौ. मातु राम पार्क में कांग्रेस सेवादल के सदस्यों और सजग नागरिक मंच के साथियों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम से पहले सभी ने मातु राम पार्क की पगडंडियों की सफाई की। पार्क में निर्माणाधीन स्थल से अलग जगह पर पोलीथीन व बेकार कागज उठाए। इस स्वच्छता अभियान में आम नागरिक, कांग्रेस सेवादल के साथियों के साथ साथ पार्क में रह रहे श्रमिक वर्ग ने भी सक्रिय भाग लिया। एक घंटे के श्रमदान के बाद दोनों महान सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा गांधी जी के आजादी के आंदोलन में सहभागिता पर विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने जनता में उस समय काम किया जब जनता का बड़ा भाग अंधविश्वास, अज्ञानता, रूढ़िवादी जंजीरों में जकड़ा हुआ था। सादगी, सच्चाई और अहिंसा का इस तरह का मसीहा आज तक धरती दूसरा पैदा नहीं हुआ है। लाल बहादुर शास्त्री के रेलमंत्री के पद से इस्तीफा, रेलवे में पहली महिला को कंडक्टर के रूप में नियुक्ति, सादगी आदि बारे विचार रखे। कार्यक्रम के बाद पार्क में खेल रहे बच्चों को बिस्कुट भी वितरित किए। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रमेश कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष संजय यादव, कांग्रेस कर्मचारी सैल के उपप्रधान राजबीर राहर, रिटायर्ड प्राचार्य राजबीर दहिया, रिटायर्ड कर्मचारी सैल के महासचिव कैप्टन सतबीर बड़क, सजग नागरिक जयपाल गुढ़ा, सूबेदार रमेश फौगाट,सब इंस्पेक्टर नरेश शर्मा, जगदीश फौगाट, मास्टर सतबीर, विष्णु जांगड़ा,सी ए बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र जून, युवा अध्यक्ष दीपक गहलावत, रिटायर्ड कर्मचारी सैल के खंड प्रधान मुकेश शर्मा, सूबेदार मनफूल कड़ौधा, डा राजा,बुद्ध राम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें