फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ के कमेटी चौक स्थित नेहा गारमेंट में चोरी, 57 हजार का नुकसान

बहादुरगढ़ के धर्मपुरा निवासी प्रिंस की कमेटी चौक पर स्थित नेहा गारमेंट दुकान में बीती रात चोरी की वारदात हो गई। दुकान मालिक के अनुसार चोर करीब 40 हजार रुपये का रेडीमेड सामान और 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। बदमाशों ने दुकान की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया। साथ लगते हरि ज्वैलर्स के भी दो दरवाजे उखाड़ दिए गए, लेकिन तीसरा लोहे का दरवाजा नहीं खुल सका, जिससे वहां चोरी की वारदात टल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें