झज्जर। सिद्ध बाबा कांशीगिरि जी महाराज मन्दिर के प्रांगण में कार्तिक मास की पावन कथा का श्रद्धा औऱ भक्ति के साथ शुभारंभ हुआ। आयोजित कार्तिक मास की कथा का विधिवत पूजन के उपरांत कथा का वाचन करते हुए पंडित पवन कौशिक ने कहा कि कार्तिक मास का महीना हिन्दू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और श्री कृष्ण की पूजा करने का विशेष महत्व है। इस महीने में जो व्यक्ति भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी औऱ श्री कृष्ण की उपासना करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं। कार्तिक मास भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे शुभ समय माना जाता हैं। महिलाएं कार्तिक मास में व्रत करती हैं। कार्तिक मास में नियम पूर्वक स्नान, तुलसी पूजा, दीपदान, भजन एवं दान का विशेष महत्व है। महिला संकीर्तन मंडली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नारायणी सरदाना, संतोष हंस, किरण अरोड़ा, रोजी नारंग ने कार्तिक का पावन महीना पूजा करों तुलसा की.. संध्या आर्य, शशी बहल ने लाड़ली श्यामा जू रख लो मुझें बरसाने में..इंदू भूगड़ा ने लहर लहर लहराए रे मेरे आंगन की तुलसी..इस तुलसी में क्या क्या गुण हैं.. ये तो मन्दिर की शोभा बढ़ाए रे मेरे आंगन की तुलसी..तुलसी बिन प्रभु भोग ना पाए रे..अपनी मधुरवाणी से भजनों से गुणगान किया। कथा के विश्राम पर भगवान की दिव्य आरती की गई और श्रद्धालुओं को चरणामृत एवं प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर समिति प्रधान सुधांशु हंस, इंदू देवराज भूगड़ा, मनीष मेहता, रमेश लखेरा, अर्पित सेवक सहित अन्य मौजूद रहे।