फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन

  प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समय पर समाधान और आमजन की भागीदारी के साथ गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बन रहे हैं। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर उपमंडल में सोमवार व वीरवार को  सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर के माध्यम से लोगों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वीरवार को एसडीएम अभिनव सिवाच ने उपमण्डल स्तर के विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में आयोजित समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें