फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं

बेरी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र समाधान करें। एसडीएम रेणुका नांदल के समक्ष नागरिकों ने पेयजल आपूर्ति, सीवरेज सिस्टम दुरूस्त करवाना, नई पाइप लाईन बिछवाने, परिवार की आय दुरूस्त करवाने, बीपीएल कार्ड, अवैध कब्जे हटवाने बारे एवं विभिन्न सामाजिक पेंशन बनवाने से संबंधित शिकायतें रखी। एसडीएम ने सभी शिकायतों को गौर से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव पूजा साहू,पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण अहलावत, जनस्वास्थ्य विभाग के जेई प्रवीण मलिक,पशुपालन विभाग से डॉ ऋषिपाल,जेई बिजली निगम योगेश कुमार,विकास एवं पंचायत विभाग से प्रवीण पटवारी, राजस्व विभाग से मंजीत कुमार उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें