फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: रात को धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, डपिंग साइट पर भी कर्मियों ने रखी हुई है नजर

मयूर शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2026 01:28 PM IST

शहर में जबरदस्ती कूड़ा उठाए जाने के बाद नगर परिषद सफाई कर्मियों ने अब रात में भी धरना शुरू कर दिया है। इसके अलावा डपिंग साइट पर भी कर्मियों ने नजर रखनी शुरू कर दी है। नगर परिषद के सफाई कर्मी पिछले 19 दिन से हड़ताल पर हैं और नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। शनिवार रात को प्रशासन ने जबरदस्ती कूड़ा उठाया था, जिसका सफाई कर्मियों ने विरोध किया था। दो कर्मियों को हिरासत में लिया गया था, जिनको बाद में छोड़ दिया गया था। इसके बाद अब सफाई कर्मियों ने रात को धरना शुरू कर दिया। सोमवार को भी नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मियों ने धरना दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें