शहर के जहाजगढ़ मार्ग स्थित बाईपास पर एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई, जिससे गाड़ी चालक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी अनुसार गांव बिसाहन निवासी करीब 36 वर्षीय रिटायर्ड फौजी मनीष रविवार को गाड़ी में किसी काम से झज्जर आया था। इसके बाद वह अपने गांव वापस जा रहा था। जहाजगढ़ मार्ग पर चढ़ने से पहले बाईपास के पास उसकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में शव गृह में रखवाया। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्फाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि गाड़ी के डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। परिजनों के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया।