जिले में सिलिंडर की सप्लाई को लेकर एजेंसी पर लाइन लगना कम. नहीं हो रही। शुक्रवार सुबह भी बारिश के बीच में लोगों की लंबी लाइन एजेंसी के बाहर लगी थी। सुबह 7 बजे ही लोगों ने लाइन लगानी शुरू कर दी थी। लोग बारिश के बीच छाता लेकर एजेंसी खुलने का इंतजार करते हुए नजर आए। महिलाएं भी छाता लेकर बारिश में सिलिंडर को लेकर लाइन में लगी दिखी।