गैस सिलिंडर की किल्ल्त लगातार बढ़ रही हैं। झज्जर में कोसली रोड पर गैस एजेंसी पर सुबह 6 बजे लोग लाइन में आकर लग गए। सुबह 8 बजे जब एजेंसी खुली तो कर्मियों ने पर्ची काटने से इन्कार कर दिया और कहा गया कि आज सप्लाई नहीं हैं। इससे लोगों और कर्मियों में बहस भी हुई और लोग वापस लौट गए। पर्ची नहीं मिलने पर लोगों में नाराजगी नहीं देखी गई। वहीं बेरी गेट गैस एजेंसी पर सुबह 6 बजे से ही लाइन लगी हुई हैं। एजेंसी खुलने से पहले कि लगभग 100 लोग लाइन पर लगे नजर आए, जिस कारण रोड पर जाम की स्थिति भी बनी रही।