भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय कमलम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई दीं। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत उसका कार्यकर्ता होता है और सभी को संगठन बढ़े चलो के नारे के साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, कप्तान बिरधाना, आनंद सागर, गीतांशु चावला, मनीष बंसल, मनोनीत पार्ष कमल गिरोत्रा, उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं जिला इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन विस्तार एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराया।