फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सेक्टर 6 के प्राथमिक स्कूल में नए टीचरों ने संभाला कार्यभार, पढ़ाई के सुचारू संचालन के लिए प्राचार्य ने ली बैठक

बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में नए स्टाफ ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। यहां पर पहले कार्यरत पूरे स्टाफ का मंगलवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दूसरे स्कूलों में आंतरिक रूप से समायोजन कर दिया था। यहां पर टीचरों की आपसी लड़ाई की वजह से शिक्षा विभाग में यह कदम उठाया था। दूसरे स्कूलों से जिन जेबीटी टीचरों को यहां पर भेजा गया है, उन्होने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया और बच्चों की पढ़ाई शुरू कर दी है। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संजय राठी की ओर से सभी टीचरों की बैठक ली गई और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि स्कूल का शैक्षिक माहौल बना रहे और बच्चों की पढ़ाई दुरुस्त रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें