फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सातवें दिन भी जारी रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर करेंगे प्रदर्शन

बहादुरगढ़ में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वीरवार को नगर परिषद गेट से कर्मचारी थाली-चम्मच और उल्टा झाड़ू लेकर शहर में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग उठाई। यूनियन नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के अनुसार पांच व दस साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कर्मचारियों ने झज्जर में भूख हड़ताल के दौरान मृत सफाई कर्मचारी राजेश को शहीद का दर्जा देने, 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और फायर विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें