लघु सचिवालय में बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के सदस्य एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार झज्जर शेखर सिंह को राज्यपाल के मार्फत प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने आपस में मांगों पर विचार-विमर्श भी किया।प्रधान दिलबाग दलाल ने बताया कि उनकी मांग पेंशन संबंध वित्त विधेयक बिल 2025 को तुरंत वापस लिया जाए, रिटायर कर्मचारियों को आठवां वेतन आयोग के सभी लाभ पूर्व की भाति दिए जाएं, कम्यूटेशन की राशि को सभी राज्यों में 11 साल तक ही काटा जाए, कोरोना काल के समय रोका गया महंगाई भत्ते का एरियर 18 महीने का ब्याज सहित दिया जाए, 65 वर्ष की आयु के 10 प्रतितशत व 75 की आयु के बाद 20 प्रतिशत की मूल पेंशन में वृद्धि की जाए, रिटायर कर्मचारियों को सभी सरकारी पैनल वाले अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाए और मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए। अगर सरकार ने इन मांगों पर विचार नहीं किया और लागू नहीं किया तो 22 और 23 फरवरी को अखिल भारतीय सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का सम्मेलन कुरुक्षेत्र में होगा, उसमें आगे की राजनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर सचिव देवेंद्र सिंह, मंगत राम कौशिक, बलवीर सिंह, जयपाल, राजेंद्र जुलाना, रामवीर, सुरेश शर्मा, विष्णु दत्त जांगड़ा, धर्मपाल अहलावत, शमशेर बिरधाना मौजूद रहे।