झज्जर नगर परिषद में दस माह बाद रखी गई हाउस की बैठक अधिकारियों की लापरवाही के कारण रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने हीउसे के सदस्यों विधायक और सांसद को सूचना नहीं भेजी थी, जिसके बाद बैठक को रद्द करना पड़ा। बैठक में भाग लेने के लिए सभी पार्षद भाग लेने पहुंचे थे, लेकिन ढाई घंटे के इंतजार के बाद जिला नगर आयुक्त प्रवेश कादियान नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों से लापरवाही को लेकर जवाब मांगा। अधिकारी सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद बैठक को रद्द कर दिया गया और जल्द बैठक करवाने की बात कही। हालांकि पार्षद और अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक हुई, जिसमें पार्षदों ने लनी समस्या रखी। पार्षदों ने मीटिंग का एजेंडा हिन्दी में भेजने की मांग की। साथ की एजेंडा में सभी पार्षदों ने नाम लिखने की बात कही। जिला नगर आयुक्त ने कहा कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही की हैं, उनसे जवाब मांगा जाएगा।