फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर:शहर में जलभराव का इनेलो जिला अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

झज्जर। शहर में बारिश के बाद जगह-जगह हुए जलभराव को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने शहर के जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की और जलभराव के कारण हो रही परेशानियों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई इलाकों में बारिश का पानी सड़कों के साथ-साथ घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इनेलो जिला अध्यक्ष ने कहा कि बारिश के बाद शहर के हालात चिंताजनक हैं। प्रशासन को जल निकासी की व्यवस्था को लेकर गंभीरता से काम करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाकर पानी निकलवाने तथा नालियों और सीवरेज व्यवस्था की सफाई करवाने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें