फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में पार्षदों ने विकास कार्यों की जांच का स्टेटस पूछा तो चेयरमैन बोले- जांच पूरी हुई, रिपोर्ट एडीसी से ले

झज्जर लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को जिला परिषद की बैठक चेयरमैन कप्तान बिरधाना की अध्यक्षता में हुई। बैठक में डिप्टी सीईओ के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी व जिला पार्षद शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्षदों की तरफ से विकास कार्यों को लेकर की गई जांच के सवाल पर जिला परिषद चेयरमैन और डिप्टी सीईओ के जवाब अलग-अलग रहे। चेयरमैन ने हाउस में जांच पूरी होने की बात कही तो डिप्टी सीईओ ने कहा कि अब तक जांच पूरी नहीं हो सकी है। बैठक के दौरान जिला पार्षदों ने पिछली बैठकों के दौरान उनके वार्डों में करवाए गए विकास कार्यों के बारे में रखी गई जांच की मांग पर सवाल पूछा। पार्षदों ने कहा कि उन कार्यों का स्टेट्स क्या है। इस पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने कहा कि उन कार्यों को होल्ड किया हुआ है। उनकी जांच पूरी हो चुकी है। इस पर पार्षदों ने चेयरमैन से रिपोर्ट की मांग हाउस में रखने को कहा। चेयरमैन ने जवाब दिया कि रिपोर्ट एडीसी के पास है और आप उनसे ले सकते हैं। पार्षदों ने रिपोर्ट हाउस में रखने की मांग करने के साथ ही आरोप लगाया कि उनको जांच में शामिल क्यों नहीं किया गया। इस पर चेयरमैन ने बताया कि कमेटी ने इसकी जांच की है। इस पर डिप्टी सीईओ निशा निशा तंवर ने जवाब देते हुए कहा कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है, इसलिए आपको शामिल नहीं किया गया। कुछ प्वाइंट्स पर जांच अभी लंबित है। उस बारे में आपको बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें