वार्ड-17 में शिव चौक से छोटुराम द्वार तक आज शुरू किए गए निर्माण के काम को कॉलोनी के लोगों ने रुकवा दिया। लोगों का कहना था कि सीसी कि सड़क सही पड़ी हैं, उसके बावजूद उसे तोड़कर ब्लॉक का बनाया जा रहा हैं, जो बिल्कुल गलत है। पार्षद टेकचंद ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं दी गई। यह सड़क पीडब्लूडी बना रहा है। सड़क पहले से ही सीसी की बनी हुई हैं। यहां पानी निकासी की समस्या हैं. यदि उसको देखते हुए सड़क निर्माण करवाना हैं तो इसे एक से डेढ़ फिट तक उठाया जाए और सीसी की सड़क बनाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि सीसी की सड़क निर्माण नहीं होगा तो काम नहीं होने दिया जाएगा।