फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के बेरी में स्वयंसेवकों को जल को स्वच्छ रखने और नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिलाई

शहीद लांस नायक मुकेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी निकाल कर की गई। उसके बाद स्वयंसेवकों ने योग किया। स्वयंसेवक माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में प्राचीन तालाब पर पहुंचे, जहां बुजुर्ग लक्ष्मी ने स्वयंसेवकों को प्राचीन तालाबों और कुओं के महत्व के बारे में बताया। साथ ही देशी खान-पान और पहनावे के बारे में बताया। इस अवसर पर सुनो नहरों की पुकार मिशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अपने विचारों से स्वयंसेवकों को अवगत करवाया। जसमेर हुड्डा एचओडी जाट काॅलेज, ईश्वर दलाल रिटायर्ड एसडीओ नहर विभाग ने नहरों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। जल के बिना हम आने वाले कल की कल्पना भी नहीं कर सकते। राज प्रकाश धनखड़, स्वीटी मलिक ने स्वयंसेवकों को आज के समय में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे नशे की लत समाज को खोखला कर रही है। हमें खुद को और समाज को इस लत से बचाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर अजमेर हुड्डा, अजय हुड्डा, दीपक दलाल, दीपक, मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें