शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक राजेश जून और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने संयुक्त रूप से वार्डों में सड़कों और गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान दोनों ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। विधायक राजेश जून और चेयरपर्सन सरोज राठी ने वार्ड के अंतर्गत बराही रोड तथा वार्ड नंबर 9 में गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और लंबे समय से लंबित इन विकास कार्यों के शुरू होने पर खुशी जताई। विधायक राजेश जून ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद का प्रयास है कि हर वार्ड में बेहतर सड़कें, गलियां और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध हों।