फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में स्वयंसेविकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया

राजकीय महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस गीत के सामूहिक गायन से हुई, जिससे स्वयंसेविकाओं में सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई। इसके बाद आयोजित योग सत्र में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशिमा ने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। दिन के प्रमुख सत्र में साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता पर व्याख्यान हुआ, जिसमें ब्रह्म समाज समिति के अध्यक्ष दिनेश खोखर ने ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी दी। इसके पश्चात एचआईवी/एड्स पर जागरूकता व्याख्यान में ज्योति आहूजा ने भ्रांतियों को दूर करते हुए बचाव के उपाय बताए। डॉ. शीतल द्वारा आयोजित खेल गतिविधि ने छात्राओं में उत्साह भरा। अंत में प्राचार्या अलका गुलाटी ने गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें