फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में 22 साल तक परिवार का हिस्सा रही गौ माता को बैंड-बाजे के साथ दी अंतिम विदाई

शहर के वार्ड नंबर-13 स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले विजयपाल के घर पर पिछले 22 वर्षों से रह रही गौ माता के निधन पर परिवार द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर पूरे सम्मान के साथ बैंड-बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। परिवार और कॉलोनीवासियों ने नम आंखों से गौ माता को अंतिम विदाई दी। बताया गया है कि गौ माता परिवार के लिए केवल पशु नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह थीं। वर्षों से उनकी सेवा पूरे श्रद्धा भाव से की जा रही थी। उनके निधन की खबर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार धार्मिक विधि-विधान से किया गया। इस दौरान लोगों ने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की प्रतीक हैं। इस भावनात्मक दृश्य को देखकर कई लोग भावुक हो गए। क्षेत्र में यह विदाई चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें