झज्जर। झज्जर में लगातार दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह से रुक-रुक कर बारिश होने के कारण शहर के मुख्य मार्ग और कॉलोनी में पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हुई, क्योंकि जिस समय बारिश शुरू हुई, उस समय स्कूल जाने का समय था, वहीं छुट्टी के समय भी तेज बारिश हुई जिससे बच्चों को परेशानी हुई। बारिश के कारण शहर के बीकानेर चौक, अंबेडकर चौक, पुराना बर्फखाना रोड, बेरी गेट पुरानी तहसील रोड, पुराना बस अड्डा रोड पर पानी जमा हो गया।