फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: जियो फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 01:43 PM IST

जिले के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जियो फेंसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली के विरोध में सोमवार को काले बिल्ले लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। यह निर्णय स्वास्थ्य विभाग अधिकारी-कर्मचारी तालमेल कमेटी की वर्चुअल राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया था। बैठक में यह तय किया गया कि अगर सरकार द्वारा जियो फेंसिंग आधारित उपस्थिति प्रणाली को वापस नहीं लिया गया तो 4 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक प्रदेशभर में एक घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। साथ ही सभी जिले मुख्यालयों पर सिविल सर्जन कार्यालयों के बाहर गेट मीटिंग आयोजित कर ज्ञापन सौंपे जाएंगे। आंदोलन की अगली रणनीति के लिए 10 अगस्त को पुनः बैठक कर नए आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें