फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन किए वितरित

बेरी में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 3.0 के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को 8 घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक झज्जर आदित्य कौशिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। डीएफएससी आदित्य कौशिक ने योजना के लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने बताया कि जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकाें को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक गैस कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उप निरीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत पहले 289 घरेलू गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। अब 3.0 के तहत कुल 60 कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत गैस कनेक्शन देने की प्रकिया अभी जारी है। इस मौके पर एएफएसओ अमरजीत, निरीक्षक सुमित हुडृडा, दीपक कुमार, उप निरीक्षक हरिओम शर्मा, कुमारी दीपिका, गैस एजेंसी संचालक भरत यादव, मैनेजर नितेश कादयान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें