फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की विफलता गिनवाने से पहले अपना कार्यकाल देखें हुड्डा : डॉ. मिड्ढा

विश्व योग दिवस पर हरियाणा विस के उपाध्यक्ष डा. कृष्ण मिड्ढा ने भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की है। विस उपाध्यक्ष यहां झज्जर की रोडवेज कर्मशाला में विश्व योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विस उपाध्यक्ष ने इनेलो नेताओं के उस बयान का भी जवाब दिया, जिसमें इनेलो नेताओं ने हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा गुंडों के सामने घुटने टेकने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि कुछ स्थानों पर गोलियां चली है, लेकिन यह भी कड़वी सच्चाई ही है कि समय रहते ही अपराध और अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि अपराधी और अपराध को हरियाणा में रहने नहीं देंगे। पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा भाजपा सरकार के 11 साल की विफलताओं को गिनवाने वाले सवाल का जवाब देते हुए कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि विफलताएं गिनवाने से पहले हुड्डा अपना कार्यकाल देखे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें