फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में कोच की गला रेतकर हत्या, घर के बाहर फेंकी लाश, पड़ोसियों पर लगे आरोप

गांव बहराना में एक व्यक्ति की अज्ञात कारणों के चलते हत्या कर दी गई। मृतक का शव उसके घर के ही बाहर खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र हवा सिंह के तौर पर हुई है। हत्या करने वाले कौन लोग है इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन परिजनों ने गांव के ही पड़ोस के एक परिवार पर हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मृतक जयप्रकाश के परिवार में दो भाई और तीन बहनें है। मृतक अविवाहित था और घर पर अकेला ही रहता था। उसने अपने मकान का एक हिस्सा किराए पर भी दे रखा था। जयप्रकाश की हत्या उसका गला रेतकर की गई है। परिजन रात्रि में ही जयप्रकाश को खून से लथपथ हालत में यहां नागरिक अस्पताल भी लेकर आए। लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विकास ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे बीती रात दो बजे गांव के ही सतपाल नामक युवक का फोन आया कि जयप्रकाश घर के बाहर खून से लथपथ हालत में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो वह दम तोड़ चुका था, लेकिन फिर भी वह अपनी संतुष्टि के लिए उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास ने इस मामले में गांव के ही एक परिवार पर हत्या का शक जताया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची और यहां पर शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के चचेरे भाई मोहित ने जयप्रकाश की हत्या किए जाने की बात कही है। उसने कहा है यह तो नहीं पता कि मामला रंजिशन है,लेकिन इतना जरूर है कि घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें