नगर परिषद और यातायात पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के आंबेडकर चौक से शुरू होकर बीकानेर चौक, पुराना बर्फखाना रोड, छिक्कारा चौक से होते हुए भगत सिंह चौक रोड तक जारी रहा। वहीं इस दौरान यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। शहर में नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। अतिक्रमण हटाओ अभियान का आज तीसरा दिन रहा। इस दौरान नगर परिषद के कर्मचारियों ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों की तरफ से किए गए अतिक्रमण के सामान को जब्त किया। इस दौरान पुलिस ने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों अतिक्रमण नहीं करने के लिए जागरुक किया। वहीं, दोबारा अतिक्रमण करने पर चालान करने की बात कही। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के भी चालान काटे। यातायात पुलिस के प्रभारी नरेश संधू ने बताया कि नगर परिषद और यातायात पुलिस की तरफ से लगातार तीसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।