ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन ने बहादुरगढ़ में झज्जर के कार्यकारी अभियंता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राज्य उपप्रधान बंसी लाल, केंद्रीय कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बहादुरगढ़ ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी शामिल रहे। अध्यक्षता यूनिट प्रधान उमेश कुमार और संचालन यूनिट सेक्रेट्री राकेश कुमार ने किया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि इम्पीरियल मेंटेनेंस कंपनी का ठेका समाप्त होने के बाद कर्मचारियों का जल्दबाजी में तबादला कर उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया। यूनियन ने 107 कर्मचारियों की नौकरी बहाल करने, पुरानी पेंशन लागू करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग उठाई। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।