फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झज्जर में दो दिन बाद कर्मचारियों का धरना सवा माह के लिए स्थगित

शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में शुक्रवार को भी कच्चे कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के एसई से बातचीत कर धरने को सवा महीने के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार को विभाग के एसई ने करीब छह का वेतन कुछ कर्मचारियों के खाते में भिजवा दिया और बाकि के खातों में भी जल्द ही भिजवाने की बात कही। वहीं बचे हुए 16 माह का वेतन करीब सवा महीने तक कर्मचारियों के खाते में भिजवाने की बात एसई ने कर्मचारियों से कही है। पिछले 22 माह का वेतन नहीं मिलने के कारण सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने धरने को करीब सवा माह के लिए स्थगित कर दिया। जिला प्रधान नवीन ओल्हान ने कहा कि सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पिछले 22 माह का वेतन नहीं मिला है। करीब 37 कर्मचारियों को 22 माह का वेतन नहीं मिला है। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एसई से इस बारे में बातचीत हुई है। उन्होंने शुक्रवार को कुछ कर्मचारियों के खाते में छह माह को वेतन भिजवा दिया है और बाकि कर्मचारियों के खोते में भी जल्द ही उनका वेतन पहुंचाने की बात कही है। वहीं बचे हुए 16 माह के वेतन के लिए विभाग के एसई ने सवा माह का समय मांगा है। इसी के चलते कर्मचारियों ने सवा माह तक अपने धरने को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों, नगर पालिका के कर्मचारियों तक अन्य कर्मचारी संगठनों ने उनके धरने का समर्थन किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें