हरियाणा के झज्जर में 10 दिन पहले 9 मई को दिल्ली गेट झज्जर के नजदीक कार्यालय में बैठे युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस टीम ने एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार महिला आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दोनों आरोपियों धर्मेंद्र व रविंद्र को पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। आरोपी महिला ने कुछ दिन पहले इस मामले में पकडे़ गए आरोपी रईया गांव निवासी रोहित को स्कूटी पर बैठाकर दूसरी जगह छोड़ा था जबकि धर्मेंद्र और रविंद्र बाहर खडे़ थे और साजिश में शामिल रहे हैं।